फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई का मौका : पहले ही दिन 3.35 गुना सब्सक्राइब हुआ झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का IPO

Wed, 17 Mar 2021 05:58 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज लॉन्च हुआ। नजारा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 19 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह 16 मार्च को बोली के लिए खुल गया था। बीएसई और एनएसई के डाटा के अनुसार, पहले ही दिन यह आईपीओ 3.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

विज्ञापन


शाम चार बजे तक ऑफर के तहत 29,20,997 शेयरों के लिए 90,69,580 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। खुदरा निवेशक वर्ग में 13.79 गुना, क्यूआईबी में 0.36 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) श्रेणी में 2.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा श्रेणी के निवेशकों के लिए 5,27,421 शेयरों के मुकाबले 79,76,748 शेयरों पर बोली लगी।

ये है कंपनी का लक्ष्य और प्राइस बैंड
कंपनी का आईपीओ के जरिए 582.91 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 1100 रुपये से 1101 रुपये तय किया गया है। कंपनी को चर्चित निवेशक राकेश झुनझुनवाला का समर्थन है। नजारा टेक्नोलॉजी में राकेश झुनझुनवाला की करीब 11 फीसदी हिस्सेदारी है। लेकिन वे अपनी हिस्सेदारी नहीं कम करेंगे। इसलिए इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में खासा क्रेज बना हुआ है। 
विज्ञापन


आईपीओ के तहत मित्र इन्फोटेक एलएलपी (प्रवर्तक), आईआईएफएल स्पेशल अपॉरच्यूनिटीज फंड, गुड गेम इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, इंडेक्सअर्ब सिक्योरिटीज और अजीमथ इन्वेस्टमेंट्स द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस पेशकश के तहत दो करोड़ रुपये तक के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं। 

ग्रे मार्केट में 80 फीसदी प्रीमियम पर शेयर
मालूम हो कि कंपनी की विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप, छोटा भीम और मोटू पतलू श्रृंखला पर गेम्स काफी लोकप्रिय हैं। ग्रे मार्केट में शेयर 840-850 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। यानी ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर करीब 80 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड करते दिखे हैं। 

इतना कर सकते हैं निवेश
कंपनी ने आईपीओ के लिए लॉट साइज 13 इक्विटी शेयर्स का है। निवेशक कम से कम 13 इक्विटी शेयर्स के लिए पैसा लगा सकते हैं। अपर प्राइस बैंड के आधार पर निवेशकों को कम से कम 14,313 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं इसमें अधिकतम 186,069 रुपये निवेश किए जा सकते हैं। आईपीओ में 75 फीसदी क्यूआईबी के लिए है और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेसकों के लिए। वहीं सिर्फ 10 फीसदी शेयर ही खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें