फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईपीओ के ऑफर प्राइस से नाराज है भारतीय रेलवे, की ये मांग

Thu, 17 Oct 2019 02:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही स्टॉक मार्केट में इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म ( IRCTC ) की लिस्टिंग किसी सरकारी कंपनी की सबसे सफल लिस्टिंग हो, लेकिन रेलवे इसको लेकर नाखुश है। दरअसल, रेलवे आईआरसीटीसी के वैल्यूएशन की प्राइसिंग से नाराज है इसलिए इसका विरोध कर रहा है। इतना ही नहीं, आईआरसीटीसी ने भविष्य में आने वाले आईपीओ पर नजर रखने की भी मांग की है। आईआरसीटीसी भारतीय रेल द्वारा रेलवे की खानपान सेवाएं, ऑनलाइन रेलवे टिकट और रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों पर पैकेज पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत कंपनी है।

और ज्यादा हो सकता है कंपनी का वैल्यूएशन 

बैंकों ने जब लिस्टिंग का प्रस्ताव पेश किया था, तब रेलवे इसके लिए तैयार नहीं था। इस संदर्भ में रेलवे ने कहा था कि कंपनी का वैल्यूएशन और ज्यादा हो सकता है। वहीं डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक ऐसेट मैनेजमेंट ( DIPAM ) ने कहा था कि कंपनी का आईपीओ 1.05 लाख करोड़ रुपये के रेकॉर्ड विनिवेश लक्ष्य को पूरा करेगा। तभी रेलवे लिस्टिंग को तैयार हुआ।

305 से 310 रुपये था आईपीओ का दाम

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, आईआरसीटीसी के वैल्यूएशन की प्राइसिंग की वजह से ही रेलवे नाखुश है। बता दें, कि एक लॉट 40 इक्विटी शेयरों का था। न्यूनतम बोली 40 इक्विटी शेयरों के लिए थी। रिटेल निवेशक अधिकतम 16 लॉट खरीद सकते थे। कंपनी ने 315 से 320 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था और खुदरा श्रेणी के निवेशकों और पात्र कर्मचारियों के लिए आधार मूल्य पर प्रति शेयर 10 रुपये की छूट की पेशकश थी। यानी छूट के बाद आईआरसीटीसी आईपीओ का दाम 305 से 310 रुपये था। लोगों को 40 शेयर का एक लॉट खरीदने के लिए 12,200 रुपये खर्च करने पड़े। 

सोमवार को हुआ था शानदार आगाज 

आईआरसीटीसी का सोमवार को शेयर बाजार में शानदार आगाज हुआ। कंपनी के शेयर ने पहले ही दिन निवेशकों को दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया, जो 320 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में लगभग 132 फीसदी बढ़कर 744 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। आईआरसीटीसी के आईपीओ को इस महीने 112 गुने सब्सक्रिप्शन के साथ निवेशकों के बीच खासी सफलता मिली थी।

गुरुवार को 700.10 के स्तर पर खुला शेयर

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को आईआरसीटीसी का शेयर 700.10 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 700.65 के स्तर पर बंद हुआ था। दोपहर 2:50 बजे आईआरसीटीसी का शेयर 13.70 अंक यानी 1.98 फीसदी की बढ़त के बाद 714.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

सरकार ने जुटाए 645 करोड़ रुपये

सरकार ने कंपनी में 12.6 फीसदी हिस्सेदारी बेची है, जिससे सरकार ने 645 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वैल्यूएशन मैनेज करने वाले आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और यस सेक्योरिटीज पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

दो साल पहले भी रखा था प्रस्ताव

शेयर बाजार में लिस्टिंग का प्रस्ताव कंपनी ने दो साल पहले रखा था। तब रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कंपनी के 2500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन को देखते हुए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें