शनिवार को लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमत कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर डीजल के लिए शुक्रवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत में भी गिरावट आई है। जबकि कल इसमें कोई बदलाव नहीं आया था।
एक साल के निचले स्तर पर क्रूड
कोरोनावायरस के बढ़ते संकट से घट रही कच्चे तेल की खपत का असर कीमतों पर बखूबी पड़ रहा है। वैश्विक बाजार में शुक्रवार को क्रूड के भाव एक साल के निचले स्तर पर चले गए। इस दौरान एक सप्ताह के भीतर ही चार साल की सबसे बड़ी गिरावट भी देखी गई। वायरस के चीन से बाहर निकलकर 40 देशों में फैल जाने से निवेशकों में डर बढ़ता जा रहा है। इससे ब्रेंट क्रूड का मई का वायदा भाव 1.42 डॉलर गिरकर 50.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 14 महीने का निचला स्तर है। शुक्रवार को ही अप्रैल वायदा भाव की अवधि खत्म होने के बाद मई के लिए ट्रेडिंग शुरू हुई है। इस दौरान वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियट यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड का वायदा भाव 3 फीसदी गिरकर 45.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में यूएस क्रूड के भाव 14 फीसदी टूट गए यह मई 2011 के बाद से एक सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है, जबकि ब्रेंट क्रूड 13 फीसदी टूटा जो जनवरी, 2016 के बाद एक सप्ताह की बड़ी गिरावट है।
चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत सात पैसे कम हुई है, मुंबई में यह छह पैसे कम हुआ है। वहीं चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल नौ पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.89, 74.53, 77.56 और 74.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को नौ पैसे कम चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में इसमें 11 पैसे की कमी आई है। इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.51, 66.83, 67.60 और 68.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत
| शहर |
पेट्रोल की कीमत (29 फरवरी 2020) |
पेट्रोल की कीमत (28 फरवरी 2020) |
| नई दिल्ली |
71.89 रुपये |
71.96 रुपये |
| कोलकाता |
74.53 रुपये |
74.60 रुपये |
| मुंबई |
77.56 रुपये |
77.62 रुपये |
| चेन्नई |
74.68 रुपये |
74.77 रुपये |
| गुड़गांव |
71.85 रुपये |
71.88 रुपये |
| नोएडा |
73.93 रुपये |
73.81 रुपये |
| चंडीगढ़ |
67.96 रुपये |
68.03 रुपये |
| लखनऊ |
73.72 रुपये |
73.65 रुपये |
| आगरा |
73.60 रुपये |
73.75 रुपये |
| अलीगढ़ |
73.70 रुपये |
73.75 रुपये |
| इलाहाबाद |
74.14 रुपये |
74.20 रुपये |
| गाजियाबाद |
73.69 रुपये |
73.55 रुपये |
| वाराणसी |
74.28 रुपये |
73.91 रुपये |
| भोपाल |
79.99 रुपये |
79.86 रुपये |
| इंदौर |
80.15 रुपये |
80.45 रुपये |
| बीकानेर |
77.22 रुपये |
78.47 रुपये |
| जयपुर |
76.04 रुपये |
75.99 रुपये |
| जैसलमेर |
77.38 रुपये |
77.01 रुपये |
इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम
| शहर |
डीजल की कीमत (29 फरवरी 2020) |
डीजल की कीमत (28 फरवरी 2020) |
| नई दिल्ली |
64.51 रुपये |
64.60 रुपये |
| कोलकाता |
66.83 रुपये |
66.92 रुपये |
| मुंबई |
67.60 रुपये |
67.69 रुपये |
| चेन्नई |
68.12 रुपये |
68.23 रुपये |
| गुड़गांव |
63.81 रुपये |
63.87 रुपये |
| नोएडा |
64.95 रुपये |
64.77 रुपये |
| चंडीगढ़ |
61.40 रुपये |
61.49 रुपये |
| लखनऊ |
64.76 रुपये |
64.72 रुपये |
| आगरा |
64.62 रुपये |
64.80 रुपये |
| अलीगढ़ |
64.75 रुपये |
64.78 रुपये |
| इलाहाबाद |
65.19 रुपये |
65.27 रुपये |
| गाजियाबाद |
64.72 रुपये |
64.60 रुपये |
| वाराणसी |
65.34 रुपये |
65.02 रुपये |
| भोपाल |
70.64 रुपये |
70.54 रुपये |
| इंदौर |
70.80 रुपये |
71.10 रुपये |
| बीकानेर |
70.86 रुपये |
72.05 रुपये |
| जयपुर |
69.76 रुपये |
69.74 रुपये |
| जैसलमेर |
71.02 रुपये |
70.70 रुपये |
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।