अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों और डॉलर रुपया विनिमय दर को देखते हुए तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की है। दिल्ली में डीजल के दाम में प्रति लीटर 1.30 रुपए और पेट्रोल के दाम में 74 पैसे की कमी हुई है। नई कीमतें आधी रात से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थ के सबसे बड़े वितरक इंडियन आयल के मुताबिक दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 61.13 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 48.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है।