फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार 14वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा, जाने क्या हैं आज की कीमतें

Sat, 20 Jun 2020 07:46 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर वृद्धि की गई है। कीमतों में इजाफे का दौर लगातार जारी है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को लगातार 14वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 51 पैसे की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमत में 61 पैसे ही वृद्धि होने से, इसकी कीमत 77.67 रुपये प्रति लीटर हो गई। 

विज्ञापन


इससे पहले, शुक्रवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी। शुक्रवार को राजधानी में 56 पैसे की वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.37 रुपये हो गई थी। वहीं, डीजल में 63 पैसे का इजाफा किया गया था, जिसके बाद डीजल की कीमत बढ़कर 77.06 रुपये हो गई थी।  



प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  आर्थिक घुसपैठ: अब टूट सकता है भारतीय स्टार्टअप से कमाई का चीनी सपना 

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 
विज्ञापन


देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।    

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें