फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 17वें दिन इजाफा, जानिए क्या हैं आज की कीमतें

Tue, 23 Jun 2020 07:42 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का दौर जारी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं की जेब पर असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों (ओमएसी) ने लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की हुई बढ़ोतरी के बाद, एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 79.76 रुपये हो गई। वहीं, डीजल की कीमतों में 55 पैसे की वृद्धि की गई, इसके बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 79.40 रुपये प्रति लीटर हो गई। 

विज्ञापन

 

इससे पहले रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.56 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। वहीं, डीजल की कीमत में 58 पैसे की वृद्धि होने से, इसकी कीमत 78.85 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।  

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें