सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। कल डीजल की कीमत अधिकतम 28 से 30 पैसे तक बढ़ी थी तो वहीं पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी थी। बता दें कि महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में पेट्रोल शतक लगा चुका है।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 89.18 | 98.81 |
| मुंबई | 96.72 | 104.90 |
| कोलकाता | 92.03 | 98.64 |
| चेन्नई | 93.72 | 99.80 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
इन शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।