फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

Fri, 25 Jun 2021 06:48 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 30 बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश में नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई  बढ़ोतरी हुई है। कल डीजल कीमत अधिकतम 7 पैसे तक बढ़ी थी तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 26 पैसे तक बढ़ी थी। बता दें कि देश के नौ राज्यों में पेट्रोल शतक लगा चुका है।

विज्ञापन


आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 97.76 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.30 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.89 रुपये व डीजल की कीमत 95.79 रुपये प्रति लीटर है। 


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 88.30  97.76
मुंबई 95.79 103.89
कोलकाता 91.15 97.63
चेन्नई 92.89 98.88

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

विज्ञापन


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें