फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: पांचवें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

Tue, 20 Apr 2021 07:31 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बीते गुरुवार को पेट्रोल और डीजल 14 पैसे व 16 पैसे सस्ता हुआ था
  • दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.40 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.73 रुपये प्रति लीटर है
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते गुरुवार को  पेट्रोल और डीजल 14 पैसे व 16 पैसे सस्ता हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.40 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.83 रुपये व डीजल की कीमत 87.81 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन


इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.62 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.61 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपये और डीजल की कीमत 85.75 रुपये प्रति लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
  

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 80.73 90.40
मुंबई 87.81 96.83
कोलकाता 83.61 90.62
चेन्नई 85.75 92.43

विज्ञापन

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।) 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें