सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल कीमत अधिकतम 30 से 31 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है।
राजस्थान में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जबकि पेट्रोल के दामों का शतक लगाने वाले राज्यों में कर्नाटक भी शामिल हो गया। कर्नाटक देश का ऐसा सातवां राज्य है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 87.28 | 96.41 |
| मुंबई | 94.70 | 102.58 |
| कोलकाता | 90.12 | 96.34 |
| चेन्नई | 91.92 | 97.69 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)