फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार डीजल 100 रुपये के पार, पेट्रोल का शतक लगाने वाला कर्नाटक 7वां राज्य

Sun, 13 Jun 2021 05:33 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  •  ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में भी पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 96.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.98 रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की बेतहाशा बढ़ते दाम रोजाना नया इतिहास रच रही हैं। लगातार दूसरे दिन शनिवार पेट्रोल में 27 पैसे और डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही देश में पहली बार राजस्थान में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जबकि पेट्रोल के दामों का शतक लगाने वाले राज्यों में कर्नाटक भी शामिल हो गया। कर्नाटक देश का ऐसा सातवां राज्य है।

विज्ञापन


देश में चार मई के बाद ईंधन की कीमतों में 23वीं बार वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में डीजल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गया। शनिवार को यहां डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर, जबकि प्रीमियम डीजल 103.72 रुपये प्रति लीटर बिका। इससे पहले मध्य फरवरी में पेट्रोल भी 100 रुपये के पार कूद गया था। यहां सामान्य पेट्रोल 107.22 रुपये प्रति लीटर, जबकि प्रीमियम पेट्रोल 110.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में भी पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 96.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.98 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख के बाद अब कर्नाटक में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार कूद गया है। कर्नाटक के बीदर, बेल्लारी, कोप्पल, दावनगेरे, शिमोगा और चिकमंगलूरू में पेट्रोल 100 रुपये से अधिक कीमत पर बिका, जबकि बंगलूरू में पेट्रोल 99.39 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। 
विज्ञापन




प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें