फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: पेट्रोल-डीजल के लिए चुकानी होगी कम कीमत, इतना हुआ दाम

Fri, 24 Jan 2020 10:02 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डिस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है।
  • आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार के मुकाबले कम कीमत चुकानी होगी। 
  • जबकि बुधवार को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर दी है। गुरुवार को भी तेल की कीमतों में गिरावट की गई थी। इससे पहले बुधवार को इसके दाम स्थिर थे। आज ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल के लिए गुरुवार के मुकाबले कम कीमत चुकानी होगी। 

चार महानगरों में इतने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 22 पैसे कम हुई है और चेन्नई में 23 पैसे। इसके बाद पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.43, 77.04, 80.03 और 77.31 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में इसकी कीमत 15 पैसे कम हुई है। वहीं मुंबई और चेन्नई में इसमें 27 पैसे की कमी आई है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 67.61, 69.97, 70.88 और 71.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (24 जनवरी 2020) पेट्रोल की कीमत (23 जनवरी 2020)
नई दिल्ली 74.43 रुपये 74.65 रुपये
कोलकाता 77.04 रुपये 77.26 रुपये
मुंबई 80.03 रुपये 80.25 रुपये
चेन्नई 77.31 रुपये 77.54 रुपये
गुड़गांव 74 रुपये 74.17 रुपये
नोएडा 75.87 रुपये 76.04 रुपये
चंडीगढ़ 70.33 रुपये 70.54 रुपये
लखनऊ 75.66 रुपये 75.90 रुपये
आगरा 75.47 रुपये 75.79 रुपये
अलीगढ़ 75.78 रुपये 75.93 रुपये
इलाहाबाद 76.22 रुपये 76.14 रुपये
गाजियाबाद 75.45 रुपये 75.65 रुपये
वाराणसी 76.01 रुपये 75.97 रुपये
भोपाल 82.54 रुपये 82.83 रुपये
इंदौर 83.10 रुपये 82.98 रुपये
बीकानेर 80.37 रुपये 80.36 रुपये
जयपुर 78.58 रुपये 78.64 रुपये
जैसलमेर  80.23 रुपये 79.29 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (24 जनवरी 2020) डीजल की कीमत (23 जनवरी 2020)
नई दिल्ली 67.61 रुपये 67.86 रुपये
कोलकाता 69.97 रुपये 70.22 रुपये
मुंबई 70.88 रुपये 71.15 रुपये
चेन्नई 71.43 रुपये 71.70 रुपये
गुड़गांव 66.65 रुपये 66.86 रुपये
नोएडा 67.96 रुपये 68.21 रुपये
चंडीगढ़ 64.36 रुपये 64.59 रुपये
लखनऊ 67.73 रुपये 68.07 रुपये
आगरा 67.49 रुपये 67.91 रुपये
अलीगढ़ 67.83 रुपये 68.06 रुपये
इलाहाबाद 68.40 रुपये 68.35 रुपये
गाजियाबाद 67.47 रुपये 67.75 रुपये
वाराणसी 68.15 रुपये 68.15 रुपये
भोपाल 73.84 रुपये 74.38 रुपये
इंदौर 74.37 रुपये 74.32 रुपये
बीकानेर 74.65 रुपये 74.68 रुपये
जयपुर 72.98 रुपये 73.08 रुपये
जैसलमेर  74.52 रुपये 73.69 रुपये

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें