फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन की गिरावट के बाद आज स्थिर हुआ डीजल का दाम, पेट्रोल में भी कोई बदलाव नहीं

Wed, 04 Mar 2020 09:52 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 71.44 रुपये चुकाने होंगे।
  • वहीं डीजल का दाम दिल्ली में आठ महीनों में सबसे कम है। 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए मंगलवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। इससे पहले लगातार छह दिनों से डीजल की कीमत में कमी दर्ज की जा रही थी। 

चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.44, 74.11, 74.23 और 77.18 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम क्रमश: 64.03, 66.36, 67.13 और 67.57 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें