फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Stock Market: पाकिस्तान के शेयर बाजार में आया भूचाल, 6000 से अधिक अंकों की भारी गिरावट

Thu, 08 May 2025 05:28 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कराची के निकट भारत की सैन्य कार्रवाई की खबरों के बाद गुरुवार को पाकिस्तान के शेयर बाजार में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और एक घंटे के लिए कारोबार रोक दिया गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की ओर से आतंकियों पर की जा रही कार्रवाई से पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। कार्रवाई का असर पाकिस्तान अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। कराची के निकट भारत की सैन्य कार्रवाई की खबरों के बाद गुरुवार को पाकिस्तान के शेयर बाजार में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और एक घंटे के लिए कारोबार रोक दिया गया। केएसई100 सूचकांक कारोबार रोके जाने से पहले 6,948.73 अंक यानी 6.32 प्रतिशत गिरकर 1,03,060.30 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


एकेडी सिक्योरिटीज की फातिमा बुचा ने बताया कि स्थिति थोड़ी शांत हो गई है, जिसके बाद कारोबार फिर से बहाल हुआ। उन्होंने कहा, लेकिन स्थिति और भी खराब हो सकती है क्योंकि भू-राजनीतिक स्थिति के कारण निवेशक घबरा रहे हैं। कोई भी निश्चित नहीं है कि क्या होगा और पाकिस्तान भारत की आक्रामकता का जवाब कैसे देगा और देगा भी या नहीं। सूचकांक में गिरावट का मुख्य कारण सीमेंट, ऊर्जा, बैंक और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख शेयरों में नकारात्मक रुझान था, जिसने सामूहिक रूप से सूचकांक को नीचे खींच दिया।

आभूषणों और रत्नों के आयात और निर्यात के व्यापार को रोका
पाकिस्तान ने आज से कीमती धातुओं, आभूषणों और रत्नों के आयात और निर्यात पर 60 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है। यह अस्थायी प्रतिबंध वाणिज्य मंत्रालय के आदेश द्वारा लगाया गया था, जिसमें 2013 के एसआरओ 760 को निलंबित कर दिया गया था, जो कीमती धातुओं के व्यापार को नियंत्रित करता है। यह प्रतिबंध धातुओं के प्रवाह को सीमित करने की संभावित रणनीति के रूप में भारत के साथ हाल ही में हुए गतिरोध से जुड़ा है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने भी अनौपचारिक रूप से अंतर-बैंक और खुले बाजारों में सभी मुद्रा कारोबारियों को डॉलर के बहिर्वाह पर बारीकी से नजर रखने की सलाह दी है, क्योंकि बढ़ते संघर्ष से डॉलर की मांग में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें