देश के दिग्गज शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को अपना नया लोगो लांच कर दिया। यह लोगो पिछले साल अगस्त में जारी किए गए लोगो से काफी अलग है। एनएसई के एमडी और सीईओ विक्रम लिमये द्वारा जारी किए गए इस लोगो में अंग्रेजी के वर्ण एन पर ध्यान दिया गया है।
फिलहाल निफ्टी में 72 इंडेक्स में कारोबार होता है। इसके साथ ही 90 फिक्सड आय वाले इंडेक्स भी इसमें शामिल हैं।
एनएसई ने अपने 25 साल पूरे होने पर पिछले साल अगस्त में भी अपने लोगो में बदलाव किया था। उस समय नये लोगो में कंपनी मैरीगोल्ड रंग से अखंडता, पीले से प्रतिष्ठा, लाल से विश्वास और नीले रंग से प्रतिबद्धता दर्शा रहा है।
तब कंपनी ने कहा था कि लोगो में इस्तेमाल हुए रंग कंपनी के व्यवसाय की बहुआयामी प्रकृति को दर्शाते हैं। जहां पर लाल रंग एक्सचेंज की मजबूत नीव, पीला और नारंगी समृद्धि को दर्शाते हैं। इसमें नीले रंग का त्रिकोण कम्पस भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डालता है।