अब यूट्यूब पर वीडियो देखते-देखते आप शॉपिंग भी कर पाएंगे। यही नहीं, यदि आप मोबाइल अथवा अन्य किसी भी उत्पाद की समीक्षा लिखने का शौक रखते हैं, तो इस ऑनलाइन वीडियो चैनल के जरिये अच्छी कमाई भी की जा सकती है।
यूट्यूब ने साइट पर एक नया फीचर जोड़ने की घोषणा की है। इसके तहत इस पर चलने वाले किसी विज्ञापन पर क्लिक कर के सीधे विज्ञापनकर्ता की वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां से उत्पाद खरीदा जा सकता है।
यदि आप उत्पादों की समीक्षा लिखने के शौकीन हैं, तो इस नये फीचर के जरिये अच्छी कमाई कर सकते हैं। पहले इस प्रोग्राम में आवेदन करना होगा और फिर संबंधित उत्पाद के विज्ञापन में आपकी समीक्षा की क्लिप जोड़ी जाएगी। साइट के मुताबिक ये नया फीचर यूजर की कमाई बढ़ाने में भी मदद करेगा।