फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार 10 हजार के पार बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में हुई 154 अंकों की बढ़ोतरी

Wed, 26 Jul 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी पहली बार 10 हजार के पार जाकर के बंद हुआ। इसके साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भी पहली बार 32400 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


सेंसेक्स में 154 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं निफ्टी 10021 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि यह दिन भर की ट्रेडिंग में 10026 के स्तर पर पहुंच गया था। 

आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में यस बैंक, वेदांता, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सिप्ला 5.8-1.8 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, जी एंटरटेनमेंट, एशियन पेंट्स, एसीसी, अंबुजा सीमेंट, बीएचईएल, टीसीएस और भारती एयरटेल 3-0.3 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। बुधवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर मार्केट को संभाला है। स्टॉक आज 1629.95 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें