फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F&O: निफ्टी बैंक की एक्सपायरी गुरुवार को ही होगी; 6 जून का सर्कुलर वापस, NSE-BSE ने जारी किया साझा बयान

Tue, 27 Jun 2023 08:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nifty Bank Expirty Date: एनएसई ने बीएसई के इस अनुरोध पर विचार करते हुए 6 जून को जारी किया गया अपना सर्कुलर वापस ले लिया है। ऐसे में अब बैंक निफ्टी की एक्सपायरी अब शुक्रवार की जगह वर्तमान की भांति गुरुवार को ही होगी।
विज्ञापन
शेयर बाजार एनएसई - फोटो : facebook: @NationalStockExchange
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएसई ने बाजार विकास के हित में निफ्टी बैंक की एक्सपायरी के संबंध में 6 जून 2023 को जारी सर्कुलर संख्या 88/2023 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। एनएसई और बीएसई की ओर से जारी एक साझा बयान में बाजार से जुड़े घटकों को सलाह दी गई है कि वे निम्नलिखित संशोधन को को नोट करें। बयान में यह भी कहा गया है कि आगे किसी भी बदलाव को एनएसई की ओर से विधिवत अधिसूचित किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने सर्कुलर संख्या 88/2023 में निफ्टी बैंक फ्यूचर एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) के अनुबंधों के लिए समाप्ति का दिन गुरुवार से शुक्रवार करने का एलान किया था। इस फैसले को 7 जुलाई 2023 से होने वाले सभी ट्रेड के लिए लागू होना था।

7 जुलाई से प्रभावी होना था निफ्टी बैंक की एक्सपायरी में बदलाव

छह जून को जारी एनएसई के सर्कुलर के अनुसार शुक्रवार बैंक निफ्टी में शुक्रवार को होने वाली पहली एक्सपायरी 14 जुलाई को होनी थी। संतुलित बाजार विकास और बाजार में एकाग्रता जोखिम से बचने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, बीएसई ने एनएसई से अनुरोध किया है कि वह बैंक निफ्टी की समाप्ति को शुक्रवार के अलावा किसी अन्य दिन में स्थानांतरित करने पर विचार करे। इससे सेंसेक्स/बैंकेक्स डेरिवेटिव्स को बढ़ाने में मदद मिलेगी और इस तरह बाजार में जोखिम कम होगा।

एनएसई ने बीएसई के इस अनुरोध पर विचार करते हुए 6 जून को जारी किया गया अपना सर्कुलर वापस ले लिया है। ऐसे में अब बैंक निफ्टी की एक्सपायरी अब शुक्रवार की जगह वर्तमान की भांति गुरुवार को ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसई और बीएसई की ओर से जारी साझा बयान पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें