गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के शेयरों के अलॉटमेंट की जानकारी निवेशकों को आज मिलेगी। निवेशकों के लिए नजारा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 17 मार्च से 19 मार्च तक खुला था। एंकर निवेशकों के लिए यह 16 मार्च को बोली के लिए खुल गया था।
कंपनी का आईपीओ के जरिए 582.91 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य था। इस आईपीओ में आवेदन मूल्य प्रति शेयर 1100-1101 रुपये रखा गया था। इसे निवेशकों ने 176 गुना तक सब्सक्राइब किया था। कंपनी को चर्चित निवेशक राकेश झुनझुनवाला का समर्थन है। नजारा टेक्नोलॉजी में राकेश झुनझुनवाला की करीब 11 फीसदी हिस्सेदारी है। लेकिन उन्होंने अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की। इसलिए इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में खासा क्रेज बना हुआ था। कंपनी ने आईपीओ के लिए लॉट साइज 13 इक्विटी शेयर्स का था। यानी निवेशक कम से कम 13 शेयरों के लिए पैसा लगा सकते थे।
कैसे चेक कर सकते हैं आवंटन की स्थिति?
अगर निवेशक शेयरों के आवंटन की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। बीएसई पर आवंटन की स्थिति देखने के लिए निवेशकों को (bseindia.com/investors/appli_check.aspx) इस लिंक पर जाना होगा। अब ड्रॉपडाउन में इश्यू का नाम डालें। अब अपना एप्लीकेशन नंबर बॉक्स में टाइप करें। उसके बाद आपको अपने पैन नंबर की जानकारी देनी होगी। अंत में आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
इसके अतिरिक्त निवेशक इश्यू की रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी आवंटन की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस इश्यू की रजिस्ट्रार कंपनी लिंक इनटाइम इंडिया है। अगर आप लिंक इनटाइम इंडिया से स्टेटस जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। फिर ड्रापडाउन में कंपनी का नाम डालें। अब बॉक्स में अपना पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डिपॉजिटरी आईडी डालें। कैप्चा डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
https://www.linkintime.co.in/IPO/public-issues.html