फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के बाद मोदी सरकार का इकोनॉमी में जलवा, 13 साल बाद मूडीज ने बढ़ाई रेटिंग

Fri, 17 Nov 2017 12:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द मूडीज ने शुक्रवार को ताजा रैंकिंग जारी की है। मूडीज ने भारत की रेटिंग में बदलाव करते हुए नियंत्रित और पॉजिटिव आउटलुक रखते हुए Baa3 से घटाकर Baa2 कर दी है।
विज्ञापन


विश्व बैंक द्वारा भारत की रेटिंग बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे आर्थिक सुधारों को इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी सराहा है। 13 साल बाद मूडीज ने भारत की रेटिंग को बढ़ा दिया है। इससे पहले अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मूडीज ने रेटिंग में इजाफा किया था। 
 
सरकार की रेटिंग अपग्रेड की तमाम कोशिशें सफल होती हुई दिखाई दे रही हैं। मूडीज ने कहा है कि भारत सरकार की नीतियों का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगी है। भारतीय अर्थव्यवस्था में टिकाऊ ग्रोथ और कर्ज में कमी देखी गई है जिसका ठोस असर उसकी जीडीपी पर पड़ा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः जेटली बोले- नोटबंदी, जीएसटी का इकोनॉमी पर पड़ा अच्छा असर

एजेंसी ने भारतीय विदेशी मुद्रा बॉन्ड की रेटिंग में इजाफा करते हुए Baa2 से घटाकर Baa1 कर दी है। मूडीज की ताजा रेंटिंग विश्व बैंक की कारोबार करने में सहूलियत 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग में 30 पायदान का जबरदस्त सुधार हुआ है। इस साल की रिपोर्ट में भारत दुनिया भर के 189 देशों में 100वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सबका साथ-सबका विकास का नारा हुआ बुलंद

GDP
मूडीज द्वारा रेटिंग बढ़ाने के बाद ट्विटर पर सरकार को बधाईयों का तांता लग गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मूडीज द्वारा रेटिंग बढ़ाने से पीएम के सबका साथ-सबका विकास के नारे को पूरा विश्व भी मानने लगा है। 
  Recognising India's growth enhancing reforms under PM @narendramodi, Moody’s has upgraded India’s sovereign rating for the first time since 2004. Entire world is recognising "Sabka Saath, Sabka Vikas". — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 17, 2017


वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने कहा कि सरकार ने जो रास्ता लांग टर्म रिफॉर्म के लिए चुना है, उसको निवेशक पहले से मानने लगे हैं। अब मूडीज ने भी रेटिंग में इजाफा करके सरकार के फैसलों पर मुहर लगा दी है।  2/3 The path that Government has chosen for long term reforms and fiscal consolidation is well recognised by investors already. — Dr Hasmukh Adhia (@adhia03) November 17, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें