देशभर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1.1 अरब के पार पहुंच गई है। दूरसंचार नियामक प्रधिकरण (ट्राई) द्वारा अक्टूबर 2016 की रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने में देशभर में 2.9 करोड़ लोग मोबाइल सेवा से जुड़े।
गौरतलब है कि सितंबर माह में रिलायंस जियो की सर्विस पूरे देश में लांच हुई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2003 के बाद पहली बार लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई। मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में 2.73 फीसदी की ग्रोथ देखी गई।
ट्राई के अनुसार, सितंबर माह में ग्राहकों की संख्या 104.97 करोड़ थी जो अक्टूबर माह में 107.42 करोड़ हो गई थी। लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या अक्टूबर में 110.294 करोड़ हो गई थी जो सितंबर माह में 107.424 करोड़ थी। लैंडलाइन उपभोक्ता में ग्रोथ का आंकड़ा 2.67 फीसदी रहा।