फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार पूंजीकरण: बीते सप्ताह रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान, मुनाफे में रही ये कंपनियां

Sun, 08 Mar 2020 11:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) के लिहाज से शीर्ष दस घरेलू कंपनियों में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल 95,432.26 करोड़ रुपये घट गया है। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 720.67 अंक यानी 1.88 फीसदी तक गिर गया। वहीं सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को यस बैंक के संकट के चलते सेंसेक्स में 894 अंक की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण

  • पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 37,144 करोड़ रुपये घटकर 8,05,118.67 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत में इस दौरान 23,435 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 6,22,109.94 करोड़ रुपये रह गई। 
  • बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 14,299.1 करोड़ रुपये घटकर 2,54,309.90 करोड़ रुपये हो गया।
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 11,625.3 करोड़ रुपये घटकर 3,65,214.59 करोड़ रुपये रहा।
  • आईसीआईसीआई बैंक का 6,325.67 करोड़ रुपये घटकर 3,14,705.23 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 2,673.22 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 2,88,225.26 करोड़ रुपये रह गया। 


इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 43,884.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,94,717.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,364.34 करोड़ रुपये बढ़कर 3,14,821.60 करोड़ रुपये हो गया।
  • हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड का 2,534.8 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,359.77 करोड़ रुपये रहा।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,447.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,12,168.86 करोड़ रुपये पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान युनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. इंफोसिस
7. आईसीआईसीआई बैंक
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. एयरटेल 
10. बजाज फाइनेंस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें