सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) में बीते सप्ताह 92,130.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.54 अंक या 1.26 फीसदी के लाभ में रहा।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 25,722.6 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,854.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इसी तरह इंफोसिस की बाजार हैसियत 18,104.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,648.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की 14,614.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,198.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- सप्ताह के दौरान आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 13,521.45 करोड़ रुपये बढ़कर 2,39,821.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,460.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,553.80 करोड़ रुपये रहा।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,707.44 करोड़ रुपये बढ़कर 2,65,347.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 11,996.55 करोड़ रुपये घटकर 3,06,600.66 करोड़ रुपये पर आ गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 10,713.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,04,704.44 करोड़ रुपये पर आ गया।
- आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 9,645.67 करोड़ रुपये घटकर 2,26,002.43 करोड़ रुपये रह गई।
- भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 6,082.95 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,05,674.88 करोड़ रुपये रहा।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर ये कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- टीसीएस
- एचडीएफसी बैंक
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
- इंफोसिस
- एचडीएफसी
- भारती एयरटेल
- कोटक महिंद्रा बैंक
- आईटीसी
- आईसीआईसीआई बैंक