सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 53,458.8 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) को हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), एचडीएफसी और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। वहीं इस दौरान इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज की गई।
छह कंपनियों का इतना घटा बाजार पूंजीकरण
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 23,929.9 करोड़ रुपये गिरकर 8,10,889.80 करोड़ रुपये रह गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 12,177 करोड़ रुपये घटकर 3,82,888.36 करोड़ रुपये पर आ गया।
- एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 7,148.88 करोड़ गिरकर 3,68,796.02 करोड़ रुपये पर आ गया।
- एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 4,785.48 करोड़ रुपये घटकर 6,60,069.81 करोड़ रुपये रह गया।
- आईटीसी की बाजार हैसियत 4,535.7 करोड़ रुपये घटकर 3,36,192.97 करोड़ रुपये हो गई।
- टीसीएस की 881.81 करोड़ रुपये घटकर 8,44,267.80 करोड़ रुपये रह गई।
चार कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,363.86 करोड़ रुपये बढ़कर 2,77,957.03 करोड़ रुपये हो गया।
- भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 4,997.78 करोड़ बढ़कर 3,11,870.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 4,500 करोड़ बढ़कर 3,27,975.68 करोड़ रुपये पर आ गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 3,071.75 करोड़ रुपये बढ़कर 2,84,420.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार
शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले सप्ताह 257.58 अंक यानी 0.65 फीसदी टूटकर 39,194.49 अंक पर आ गया।