बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 84,432.80 करोड़ रुपये घट गया है। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का भी बाजार पूंजीकरण कम हुआ।
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 26,900.6 करोड़ घटकर 6,22,401.90 करोड़ रुपये पर आ गया।
- एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 23,360.6 करोड़ रुपये गिरकर 3,74,131.53 करोड़ रुपये पर आ गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,123.4 करोड़ रुपये गिरकर 7,69,627.33 करोड़ रुपये हो गया।
- एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 12,048.2 करोड़ रुपये कम होकर 3,05,667.95 करोड़ रुपये पर आ गया।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,951.35 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,302.89 करोड़ रुपये हो गया।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,484.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,68,125.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,487.11 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,31,749.04 करोड़ रुपये हो गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,138.61 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,88,522.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,266.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,651.29 करोड़ रुपये हो गई।
- इंफोसिस की बाजार हैसियत 730.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,38,148.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
इन छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 22,058.30 करोड़ रुपये बढ़ा, जो चार कंपनियों को हुए नुकसान की तुलना में कम है।
सबसे बड़ी कंपनी रही टीसीएस
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस सबसे बड़ी कंपनी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।