फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों की बढ़ी बाजार हैसियत

Sun, 12 Jan 2020 11:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुक इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) कुल मिलाकर 32,020.12 करोड़ रुपये बढ़ गया है। इसमें से सबसे अधिक मुनाफा एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 135.11 अंक या 0.32 फीसदी के लाभ में रहा।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक यानी 8,270.31 करोड़ रुपये बढ़कर 7,02,812.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 6,624.47 करोड़ रुपये बढ़कर 9,81,118.53 करोड़ रुपये हो गई।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,412.03 की वृद्धि के साथ 4,22,950.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,092.83 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,21,856.51 करोड़ रुपये हो गया।
  • टीसीएस की बाजार हैसियत में भी इजाफा हुआ। यह 5,046.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,30,721.69 करोड़ रुपये हो गई।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 985.65 करोड़ रुपये बढ़कर 3,49,517.89 करोड़ रुपये हो गया।
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 587.87 करोड़ रुपये चढ़कर 4,25,020.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • इसके विप्रीत इंफोसिस की बाजार हैसियत 3,336.45 करोड़ रुपये घटकर 3,14,393.82 करोड़ रुपये पर आ गई।
  • भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,338.69 करोड़ रुपये गिरकर 2,96,520.22 करोड़ रुपये हो गया।
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 553.1 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,92,528.79 करोड़ रुपये पर आ गया। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

विज्ञापन

2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचडीएफसी
5. हिंदुस्तान यूनिलीवर
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. कोटक महिंद्रा बैंक
8. इंफोसिस
9. भारतीय स्टेट बैंक
10. आईटीसी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें