बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) कुल मिलाकर 1,57,270.8 करोड़ रुपये बढ़ा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक फायदा हुआ। वहीं केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स में 1,406.32 अंक यानी 3.53 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- पिछले सप्ताह मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,981.45 करोड़ रुपये बढ़कर 9,08,888.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 23,503.35 करोड़ रुपये की बढ़त आई, जिसके बाद यह 6,80,391.85 करोड़ रुपये हो गया।
- एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 23,385.05 करोड़ रुपये अधिक होकर 4,16,003.19 करोड़ रुपये हो गया।
- भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 23,049.72 करोड़ रुपये बढ़ी और यह 2,94,381.87 करोड़ रुपये हो गई।
- साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़त देखने को मिली। इसमें 20,676.16 करोड़ रुपये की वृद्धि आई और यह 3,47,086.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 18,617.38 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,67,512.81 करोड़ रुपये हो गया।
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 15,484.2 करोड़ रुपये की बढ़त के बाद 2,86,033.80 करोड़ रुपये हो गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक की बात करें, तो इसका बाजार पूंजीकरण 573.46 करोड़ रुपये चढ़कर 3,15,920.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण
- वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बाजार हैसियत की बात करें, तो यह 10,656.8 करोड़ रुपये गिरकर 8,01,772.04 करोड़ रुपये पर आ गई।
- इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,296.88 करोड़ रुपये कम होकर 3,30,983.22 करोड़ रुपये पर आ गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारती एयरटेल
10. भारतीय स्टेट बैंक