फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का 1.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा बाजार पूंजीकरण

Sun, 16 Feb 2020 11:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 1.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। इस दौरान मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक मुनाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 115.89 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 33,534.56 करोड़ रुपये बढ़कर 9,42,422.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • हिंदुस्तान युनिलीवर की बाजार हैसियत की बात करें, तो इसमें 20,619.84 करोड़ रुपये की बढ़त आई और यह 4,88,132.65 करोड़ रुपये हो गई। 
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में 17,673.73 करोड़ रुपये की बढ़त आई और यह 8,19,445.77 करोड़ रुपये हो गया। 
  • भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 13,911.68 करोड़ रुपये बढ़ने के बाद 3,08,293.55 करोड़ रुपये हो गया।
  • बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत में 8,014.92 करोड़ रुपये की बढ़त आई और यह 2,87,802.92 करोड़ रुपये हो गई।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,138.65 करोड़ रुपये बढ़कर 3,53,225.18 करोड़ रुपये हो गया।
  • कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत में भी बढ़त दर्ज की गई। यह 5,666.73 करोड़ रुपये बढ़कर 3,21,586.80 करोड़ रुपये हो गई। 
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,832.8 करोड़ रुपये बढ़ा और यह 3,34,816.02 करोड़ रुपये रहा। 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • वहीं एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 12,409.1 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,67,982.74 करोड़ रुपये रहा। 
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 777.55 करोड़ रुपये गिरकर 4,15,225.64 करोड़ रुपये पर आ गया। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

विज्ञापन

2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान युनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारती एयरटेल
10. बजाज फाइनेंस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें