फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या मामले में इंटरपोल ने ईडी से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 05 Jun 2016 09:42 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
इंटरपोल ने शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट जारी करने से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं। मालूम हो कि ईडी को 900 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में माल्या की तलाश है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि वैश्विक पुलिस इकाई इंटरपोल ने ईडी से इस मामले में की गई कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके बाद ही इंटरपोल माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का निर्णय करेगा। आईडीबीआई बैंक के कथित कर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच ईडी के अलावा सीबीआई भी कर रही है।

ईडी के सूत्रों ने कहा, ‘इंटरपोल ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं जो कि माल्या के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अतिरिक्त ब्यौरा उपलब्ध कराने को लेकर हैं। इंटरपोल ने ईडी के माल्या के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के अनुरोध से इनकार नहीं किया है। स्पष्टीकरण की मांग का जवाब दिया जाएगा।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई मामलों में इंटरपोल सूचना मांगता है जैसे ललित मोदी के मामले में। ईडी को उम्मीद है कि इन मामलों में वह इंटरपोल को संतुष्ट करेगा। ईडी ने माल्या के खिलाफ पहली बार रेड कॉर्नर नोटिस की मांग पिछले महीने की थी ताकि वह व्यक्तिगत तौर पर जांच में सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें