फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगा झटका; महंगा हुआ बगैर सबसिडी का रसोई गैस सिलिंडर, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

Tue, 15 Dec 2020 10:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
विज्ञापन

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के बगैर सबसिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया है। वहीं पांच किलोग्राम के छोटू सिलिंडर की कीमत 18 रुपये बढ़ी है और 19 किलोग्राम के सिलिंडर में 36.50 रुपये का इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन


14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर अब 644 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 670.50 रुपये, मुंबई में 644 रुपये और चेन्नई में 660 रुपये है। जबकि पहले इन शहरों में सिलिंडर की कीमत क्रमश: 594 रुपये, 620.50 रुपये, 594 रुपये और 610 रुपये थी।



19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत
19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 1296 रुपये का हो गया है। कोलकाता और मुंबई में यह 55 रुपये बढ़कर 1351.50 और 1244 रुपये का हो गया है। वहीं चेन्नई में यह 56 रुपये बढ़कर 1410.50 रुपये का हो गया है। पहले इन शहरों में इसकी कीमत क्रमश: 1241.50, 1296.00, 1189.50 और 1354.00 रुपये थी।
विज्ञापन


सरकार देती है 12 गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम
रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें