फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के IPO की अंतिम तिथि बढ़ी, कीमत दायरा घटा

Fri, 02 Oct 2020 02:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीओ - फोटो : pixabay
विज्ञापन

तेल एवं गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बंद होने की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात अक्तूबर कर दी गई है। साथ ही इसका मूलय दायरा संशोधित कर 116-120 रुपये किया गया है। 61 करोड़ रुपये का निर्गम गुरुवार को बंद होना था। 

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एकसचेंज पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, 'लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्गम का प्रबंधन कर रहे बीआरएलएम (बुक रनिंग लीड मैनेजेर्स) ने शेयर बाजार को सूचित किया कि निर्गम बंद होने की तारीख बढ़ाकर सात अक्तूबर 2020 की गई है। कीमत दायरा भी 117-120 रुपये से संशोधित कर 116-120 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है।' 

कंपनी ने बिक्री के लिए 51,00,000 शेयर रखे
इस बीच, एनएसई के पास गुरुवार को उपलब्ध सूचना के अनुसार कंपनी ने बिक्री के लिए 51,00,000 शेयर रखे हैं, जबकि बोलियां 4,29,86,000 शेयरों के लिए आई हैं। यह जारी निर्गम का 8.43 गुना है। पात्र संस्थागत नियोजन खरीदारों की श्रेणी में निर्गम को 45 फीसदी, गैर-संस्थागत श्रेणी में 5.39 गुना तथा खुदरा निवेशकों के मामले में 21.13 गुना अभिदान मिला है। कंपनी ने प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कंपनी उद्देश्य में करेगी। यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है।
विज्ञापन


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें