फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laxmi organics ipo allotment status: आईपीओ: आपने भी किया है लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के IPO में निवेश? ऐसे चेक करें स्टेटस

Tue, 23 Mar 2021 02:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
laxmi organics ipo - फोटो : pixabay
विज्ञापन

खास तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को आखिरी दिन तक 106.79 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ है। यह आईपीओ 15 मार्च से 17 मार्च तक खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में जारी आंकड़ों के मुताबिक आईपीओ को खुलने के तीसरे और अंतिम दिन शाम तक 347 करोड़ 67 लाख 42 हजार 330 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि वास्तविक पेशकश तीन करोड़ 25 लाख 58 हजार 138 शेयरों के लिए की गई थी।

विज्ञापन


इसमें पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से में 175.43 गुणा, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से में 217.62 गुणा और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से में 20.06 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ। कंपनी के 600 करोड़ रुपये के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर पेश किए हैं और 300 करोड़ रुपये के शेयर बाजार में बिक्री के लिए पेश किए गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 129-130 रुपये रखा गया था। कंपनी ने इससे पहले एंकर निवेशकों से 180 करोड़ रुपये जुटाए थे।

लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर बीएसई और एनएसई में 25 मार्च को सूचीबद्ध होंगे। अगर आपने भी लक्ष्मी ऑर्गनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो आप भी बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे होंगे कि शेयर आपको आवंटित हुए या नहीं। 
विज्ञापन


कैसे चेक कर सकते हैं आवंटन की स्थिति?
अगर निवेशक शेयरों के आवंटन की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निवेशक इश्यू की रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी आवंटन की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बीएसई पर स्थिति देखने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाकर आपको ड्रॉपडाउन में इश्यू का नाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें