फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारणों से शेयर बाजार में इस हफ्ते दिखेगी हलचल

Sun, 29 Sep 2019 11:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्लेषकों ने यह राय जताई है कि रिजर्व बैंक का नीतिगत दरों पर निर्णय, विनिर्माण व सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े और वैश्विक संकेत इस सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे। 

बुधवार को बंद रहेगा बाजार

बता दें कि अगले सप्ताह बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

बाजार के मजबूत होने का अनुमान

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘धारणा सकारात्मक रहने के कारण बाजार के आगे मजबूत होने का अनुमान है। हमें लगता है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से आगे की दिशा तय होगी।’’ इसके अलावा विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई के आंकड़े भी बाजार की धारणा तय करेंगे।

वाहनों की बिक्री के आंकड़ों पर भी रहेगी नजर

आगामी सप्ताह वाहनों की बिक्री के मासिक आंकड़े भी आने वाले हैं। निवेशकों की नजरें इन आंकड़ों पर भी रहेगी।

ये होगा सबसे बड़ा कारक

अगले सप्ताह शुक्रवार को रिजर्व बैंक नीतिगत दरों पर निर्णय लेगा। यही अगले सप्ताह का सबसे बड़ा कारक होगा।

इन मुद्दों पर भी रहेगा निवेशकों का ध्यान

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी शोध) संजीव जरवाड़े ने कहा, ‘‘आने वाले समय में निवेशकों का ध्यान अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता और कंपनियों के तिमाही परिणाम पर जाएगा।’’ वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों की निगाह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियाग चलाये जाने के संबंध में शुरू हुई जांच पर भी रहेगी। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 807.95 अंक यानी 2.12 फीसदी लाभ में रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें