फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 94 रुपये लुढ़का सोना, चांदी 782 रुपये बढ़ी, जानिए कितनी हुई कीमत

Fri, 21 Aug 2020 04:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोने और चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay
विज्ञापन

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली दबाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 94 रुपये घटकर 52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, चांदी की कीमत में आज तेजी देखी गई। चांदी 782 रुपये बढ़कर 69,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,938 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर था, जबकि चांदी 27.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'सोने की कीमतों में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में आई तेजी डॉलर इंडेक्स के गिरावट के साथ कम हो गई। इसके अतिरिक्त अमेरिका-चीन की व्यापार वार्ता में फिर से दबाव शुरू होने की खबर से भी सोने की कीमतें प्रभावित हुईं।'

वायदा बाजार में इतनी रही कीमत
वायदा बाजार में पिछले दो सत्रों में तेज गिरावट के बाद आज सुबह भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक दरों में रिकवरी से भारतीय बाजारों में कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 52,345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि चांदी वायदा 1,000 रुपये बढ़कर 68,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। पिछले दो सत्रों में सोना वायदा कुल 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला। जबकि चांदी करीब 1,650 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई। 
विज्ञापन


कल 1492 रुपये सस्ता हुआ था सोना
कीमती धातुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 1,492 रुपये घटकर 52,819 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। साथ ही कमजोर रुख के कारण चांदी भी सस्ती हो गई थी। इसमें 1,476 रुपये की गिरावट आई और यह 67,924 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,927 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 26.71 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें