फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीएच सर्विस लांच करने की तैयारी में जियो,लीक हुई सेट टॉप बॉक्स की तस्वीर

Wed, 05 Apr 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रिलायंस जियो - फोटो : ककक
विज्ञापन
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में फ्री कॉल और डाटा से जोरदार एंट्री करने वाली रिलायंस जियो अब सस्ते में टीवी चैनल दिखाएगी। मीडिया खबरों के अनुसार रिलायंस जियो जल्द ही डीटीएच सर्विस लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह सर्विस शुरुआती दिनों में फ्री हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती प्लान 49-55 रुपए और अधिकतम कीमत 200-250 रुपए तक हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।

गौरतलब है की रिलायंस जियो 5 सितंबर 2016 से 4जी इंटरनेट की सुविधा अपने जियो ग्राहकों को फ्री में दे रही है और 31 मार्च 2017 के बाद भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लीक हुई फोटो

jio dth
रिलायंस के नए प्लान का खुलासा तब हुआ जब डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की फोटो सामने आई। फोटो के लीक होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि यूजर्स को जल्द ही इस सर्विस का फायदा मिलेगा। फोटो में डीटीएच सेट टॉप बॉक्स के साथ रिमोट भी दिखाई दे रहा है।

तस्वीर में नजर आ रहे जियो डीटीएच सेट टॉप बॉक्स का डिजाइन अन्य कंपनियों के सेट टॉप बॉक्स से पूरी तरह अलग है।इसे गोल डिजाइन वाले ब्लूटूथ स्पीकर की तरह बनाया गया है। इसका फ्रंट कैसा है ये तो फोटो में नजर नहीं आ रहा, लेकिन बैक साइड में S/PDIF पोर्ट, HDMI पोर्ट, USB पोर्ट और एक LAN पोर्ट दिया गया है।

इसके साथ पावर के लिए DC IN लाइन कनेक्टर भी है। बॉक्स ऊपर की तरफ से पूरी तरह प्लेन है। जियो डीटीएच के रिमोट की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर म्यूट और पावर के बटन दिए गए हैं। उसके नीच सेलेक्ट Key और OK का बटन है।

इसके ठीक नीचे बैक, वॉयस सर्च के साथ वॉल्यूम और चैनल Key दी हैं। सबसे आखिर में चैनल की नंबर्स Key दी हैं। रिमोट में सभी Key एक-दूसरे से दूर हैं, ताकि इसे यूज करने में आसानी हो। रिमोट काम कर रहा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए टॉप में एक LED इंडिकेटर भी दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें