IPO के तहत कितने शेयर जारी किए गए?
इस आईपीओ में 178.20 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। 178.20 करोड़ शेयरों में से 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और सरकार 59.40 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाएगी। इस आईपीओ में 50 फीसदी इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए है, 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवशकों के लिए है।
एंकर निवेशकों से जुटाए 1,398 करोड़ रुपये
कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से करीब 1,398 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुल 31 एंकर निवेशकों को 26 रुपये प्रति शेयर की दर से 3,34,563,007 इक्विटी शेयर जारी किए गए। इस मूल्य पर आईआरएफसी ने निवेशकों से कुल 1,398.63 करोड़ रुपये जुटाए।
इन एंकर निवेशकों में एचडीएफसी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड, निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी लिमिटेड, सिंगापुर सरकार, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी फंड, कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।
अप्रैल 2017 में केंद्र सरकार ने पांच रेलवे कंपनियों की लिस्टिंग की अनुमति दी थी। इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, राइट्स लिमिटेड, रेल विकास निगम लिमिटेड और आईआरसीटीसी पहले ही सूचीबद्ध हो चुकी हैं। आईआरसीटीसी के शेयर अक्तूबर 2019 में सूचीबद्ध हुआ था। वहीं रेल विकास निगम लिमिटेड शेयर अप्रैल में सूचीबद्ध हुए थे। इरकॉन के शेयर 2018 में सूचीबद्ध हुए थे।