फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई से घरेलू यात्री सेवाएं बहाल होने से विमानन शेयरों में जोरदार तेजी

Thu, 21 May 2020 12:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • विमानन कंपनियों के शेयर में 10 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। 
  • इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 9.88 फीसदी बढ़कर 1,002 के स्तर पर आ गए। 
  • नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा था कि घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार द्वारा 25 मई से घरेलू यात्री सेवाओं को बहाल करने की घोषणा से विमानन कंपनियों के शेयर में 10 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 9.88 फीसदी बढ़कर 1,002 के स्तर पर आ गए। स्पाइसजेट भी 4.88 फीसदी उछलकर 42.95 रुपये पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा था कि घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी। पुरी ने ट्वीट किया, 'घरेलू उड़ानों का परिचालन 25 मई, 2020 से क्रमिक तरीके से फिर शुरू किया जाएगा। सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार रहने को सूचित किया जा रहा है।' कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए भारत में 25 मार्च से सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था।

एएआई ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने के खातिर हवाईअड्डों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी
घरेलू उड़ानों के परिचालन को लेकर जरूर आदेश आ गया है, लेकिन अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी रहेगी। देश में करीब 20 एयरपोर्ट ऐसे हैं, जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित होती हैं। दुनियाभर में कोरोना के कहर को देखते हुए अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद रखने का ही फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें