फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: लगातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी हुई कीमत

Sun, 05 Jan 2020 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद बढ़ी कच्चे तेल की कीमत।
  • लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ।
  • देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 13 महीनों के अधिकतम स्तर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इसमें इजाफा किया गया है। वहीं बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हुआ। 

चार महानगरों में इतना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़ गई है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.54, 78.13, 81.13 और 78.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ गई है, मुंबई में 12 पैसे। वहीं चेन्नई में भी डीजल का दाम 11 पैसे बढ़ा है, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 68.51, 70.87, 71.84 और 72.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

ब्रेंट क्रूड की कीमत में तेजी

अमेरिका ने गुरुवार रात इराक में एयर स्ट्राइक की। इस बड़ी घटना के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब चार फीसदी महंगा होकर 69 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से तेजी जारी रह सकती है। शॉर्ट टर्म में क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल का स्तर भी छू सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल मौजूदा कीमत से 1.5 से दो रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है।

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (5 जनवरी 2020)  पेट्रोल की कीमत (4 जनवरी 2020) 
नई दिल्ली 75.54 रुपये 75.45 रुपये
कोलकाता 78.13 रुपये 78.04 रुपये
मुंबई 81.13 रुपये 81.04 रुपये
चेन्नई 78.48 रुपये 78.39 रुपये
गुड़गांव 74.75 रुपये 74.80 रुपये
नोएडा 76.63 रुपये 76.56 रुपये
चंडीगढ़ 71.37 रुपये 71.29 रुपये
लखनऊ 76.53 रुपये 76.47 रुपये
आगरा 76.60 रुपये 76.35 रुपये
अलीगढ़ 76.72 रुपये 76.57 रुपये
इलाहाबाद 76.69 रुपये 77.07 रुपये
गाजियाबाद 76.61 रुपये 76.48 रुपये
वाराणसी 76.97 रुपये 76.75 रुपये
भोपाल 83.30 रुपये 83.70 रुपये
इंदौर 83.83 रुपये 83.83 रुपये
बीकानेर 81.27 रुपये 82.06 रुपये
जयपुर 79.66 रुपये 79.16 रुपये
जैसलमेर  81.39 रुपये 80.30 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (5 जनवरी 2020) डीजल की कीमत (4 जनवरी 2020) 
नई दिल्ली 68.51 रुपये 68.40 रुपये
कोलकाता 70.87 रुपये 70.76 रुपये
मुंबई 71.84 रुपये 71.72 रुपये
चेन्नई 72.39 रुपये 72.78 रुपये
गुड़गांव 67.29 रुपये 67.32 रुपये
नोएडा 68.73 रुपये 68.62 रुपये
चंडीगढ़ 65.21 रुपये 65.11 रुपये
लखनऊ 68.63 रुपये 68.54 रुपये
आगरा 68.69 रुपये 68.37 रुपये
अलीगढ़ 68.82 रुपये 68.61 रुपये
इलाहाबाद 67.84 रुपये 69.25 रुपये
गाजियाबाद 68.71 रुपये 68.53 रुपये
वाराणसी 69.16 रुपये 68.87 रुपये
भोपाल 74.87  रुपये 74.75 रुपये
इंदौर 74.93 रुपये 74.89 रुपये
बीकानेर 75.36 रुपये 76.07 रुपये
जयपुर 73.87 रुपये 73.37 रुपये
जैसलमेर  75.48 रुपये 75.37 रुपये

 

और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अरब देशों के साथ ही ईरान से भी क्रूड ऑयल का आयात करता रहा है। गुरुवार (2 जनवरी) को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 13 महीनों के अधिकतम स्तर पर पहुंच गए थे। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें