सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद लोगों ने सोने में खूब खरीदारी की। इस खरीदारी के चलते सोने के दाम एक ही दिन में 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे। लेकिन सोना अपनी चमक बरकरार नहीं रख सका, एक दिन में इसकी हवा निकल गई।
कल के ऊपरी स्तर से करीब 50 डॉलर की गिरावट के बाद आज बाजार में हल्की रिकवरी देखी जा रही है। लेकिन बढ़त लगातार कमजोर पड़ती जा रही है और अब ये 30000 रुपये के भी नीचे आ गया है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 30000 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। चांदी करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 43800 रुपये के आस-पास कारोबार कर रही है।