फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमत में मामूली बढ़त, जानें कितना हुआ दाम

Mon, 20 Jan 2020 04:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

सोने की कीमतों में सोमवार को उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को चार रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 

इतनी महंगी हुई चांदी 

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी सोमवार को उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में सोमवार को सात रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 47,863 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना की कीमत चार रुपये बढ़ी है। 

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही सोमवार को महंगे हुए। सोना 1,560 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र इतना था दाम

सोने की कीमतों में शुक्रवार को उछाल दर्ज किया गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 32 रुपये का उछाल आया था। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। रुपये में गिरावट के चलते सोने की कीमत में यह उछाल देखा गया था। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को उछाल दर्ज किया गया। चांदी में शुक्रवार को 116 रुपये की तेजी आई थी। इस तेजी से चांदी का भाव 47,756 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही शुक्रवार को भी महंगे हुए थे। सोना 1,555 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें