फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: कीमती धातुओं में गिरावट, तीन दिन बाद आज बढ़त पर बंद हुआ रुपया

Thu, 03 Jun 2021 04:27 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 339 रुपये गिरकर 48,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 475 रुपये की गिरावट के साथ 70,772 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में गिरावट के रुख के बाद राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का दाम 339 रुपये गिरकर 48,530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में इसका दाम 48,869 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


475 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में भी 475 रुपये की गिरावट आई और यह 70,772 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 71,247 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,893 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 27.79 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

तीन दिन की गिरावट के बाद बढ़त पर बंद हुआ रुपया 
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन दिन की गिरावट के बाद 18 पैसे बढ़कर 72.91 बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक के परिणाम शुक्रवार को घोषित होने से पहले बाजार सहभागियों सतर्क रहे।
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। 

केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 में सरकार ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों पर 'हॉलमार्किंग' 15 जनवरी, 2021 से अनिवार्य किए जाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें