फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: आज सस्ती हुई पीली धातु, निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Wed, 19 May 2021 04:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 97 रुपये गिरकर 47,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 1,417 रुपये गिरकर 71,815 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 97 रुपये गिरकर 47,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 47,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। 

विज्ञापन


1,417 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 1,417 रुपये गिरकर 71,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 73,232 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,867 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.88 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

सस्ते में सोना खरीदने का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (17 मई से 21 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,777 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,770 रुपये बैठती है। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी (7.5 फीसदी सीमा शुल्क और 2.5 फीसदी कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर) कर दिया है। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें