फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold, Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आज भी उछाल, जानिए कितना हुआ दाम

Mon, 31 Aug 2020 11:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर, अक्तूबर का सोना वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर सितंबर का चांदी वायदा दो फीसदी बढ़कर 67,350 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोने में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई थी, जबकि चांदी में लगभग 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी। भारत में सोने की कीमतें सात अगस्त को 56,200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर थी और तब से वैश्विक दरों में उतार-चढ़ाव के साथ कीमतें अस्थिर रही हैं।

वैश्विक बाजारों में इतना है दाम
वैश्विक बाजारों में, आज कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोने की कीमतें दो सप्ताह की उच्च स्तर पर पहुंच गई। शुरुआती कारोबार में 1,976 डॉलर (जो कि 19 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है) की बढ़ोतरी के बाद हाजिर सोना 0.4 फीसदी बढ़कर 1,971.68 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 1,982.50 डॉलर हो गया। डॉलर सूचकांक 0.2 फीसदी गिर गया।
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 1.7 फीसदी बढ़कर 27.94 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 935.06 डॉलर हो गया।

वैश्विक बाजारों में इस साल अब तक सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ गई हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि सरकारें और केंद्रीय बैंकों की नीतियां लंबी अवधि के लिए सकारात्मक रहेंगी क्योंकि दुनिया में कोरोना वायरस मामले रविवार को 250 लाख से अधिक हो गए।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की छठी किस्त शुरू
एक ओर जहां देश में सोने की कीमतें बढ़ रही है, वहीं केंद्र सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें।

सस्ते में सोना खरीदने का पहला दिन आज
योजना के तहत निवेश करने की अवधि 31 अगस्त 2020 यानी आज से शुरू हो गई है और चार सितंबर 2020 को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की छठी श्रृंखला है। पहली श्रृंखला 20 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2020 को समाप्त हुई थी। 

इतनी है सोने की कीमत 
योजना के तहत आप 5,117 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,170 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें