फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: इस महीने दो हजार रुपये महंगा हुआ सोना, जानिए कितनी है वायदा कीमत

Mon, 31 May 2021 10:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू बाजार में इस महीने सोना वायदा अब तक 2000 रुपये महंगा हुआ है। आज जून डिलीवरी का सोना वायदा 0.25 फीसदी बढ़कर 48,662 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी का सोना वायदा 0.25 फीसदी बढ़कर 48,662 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 72,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस महीने सोना अब तक 2000 रुपये महंगा हुआ है। मार्च में, भारत में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। सोने की दरें पिछले साल के उच्चतम 56200 रुपये से काफी नीचे हैं। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,907 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस महीने यह लगभग आठ फीसदी बढ़ा है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 27.94 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 1,182.74 डॉलर पर रहा। 

कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,044.08 टन के मुकाबले शुक्रवार को 0.1 फीसदी गिरकर 1,043.21 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का पहला दिन आज
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें