फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: तीन दिनों में दूसरी बार सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत भी हुई कम

Thu, 15 Oct 2020 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतें कम हो गई हैं। एमसीएक्स पर दिसंबर सोना वायदा 0.4 फीसदी घटकर 50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमती धातु की कीमत तीन दिनों में दूसरी बार गिरी है। दूसरी ओर दिसंबर का चांदी वायदा 0.9 फीसदी गिरकर 61,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने में 0.5 फीसदी की तेजी आई थी, जबकि चांदी में 1.6 फीसदी की छलांग लगी थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, आज सोने की कीमतों में गिरावट आई। स्थिर अमेरिकी डॉलर से सोने की कीमत प्रभावित हुई। हाजिर सोना 0.4 फीसदी गिरकर 1,893.17 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी एक फीसदी गिरकर 24.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी फिसलकर 854.59 डॉलर प्रति औंस हो गया।

डॉलर इंडेक्स 93.435 के स्तर पर पहुंच गया। इसे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से समर्थन प्राप्त हुआ और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की अनिश्चितताओं से भी कीमत प्रभावित हुई। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन मेनुचिन ने कहा कि अगले महीने के चुनाव से पहले राजकोषीय प्रोत्साहन का सौदा करना मुश्किल होगा। इसका वजन अन्य इक्विटी पर होता है।
विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि जब तक अमेरिकी प्रोत्साहन पर अधिक स्पष्टता नहीं है, तब तक सोने की कीमत गिर सकती है। इसके साथ ही स्वर्ण निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति अभियान पर भी है, जिसमें चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन दौड़ में सबसे आगे हैं।

यूरोप में, फ्रांस ने प्रमुख शहरों में नए प्रतिबंध लगाए और जर्मनी ने महामारी के आर्थिक जोखिमों के बारे में चेतावनी दी। यूरोप के नेताओं ने कोरोना वायरस मामलों में एक अविश्वसनीय वृद्धि को रोकने के प्रयास तेज कर दिए।

गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, 'बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें