फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

Wed, 23 Sep 2020 10:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज लगातार तीसरे दिन भारत में सोने और चांदी की कीमतें कम हुई हैं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 1.6 फीसदी गिरकर 60,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस सप्ताह दुनिया भर में कीमती धातु की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आई थी और सोमवार को यह 1,200 रुपये सस्ता हुआ था। मंगलवार को चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई, सोमवार को चांदी की कीमत 6,000 रुपये कम हुई थी। पिछले महीने के 56,200 रुपये के उच्च स्तर की तुलना में, भारत में सोना अब 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे है।

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में आज मजबूत अमेरिकी डॉलर के चलते सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव हुआ। दूसरी ओर, अमेरिका-चीन के तनाव और आर्थिक सुधारों की चिंताओं से सोने को निचले स्तर पर समर्थन मिला है। सोना हाजिर थोड़े बदलाव के साथ 1,902.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 24.26 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 869.64 डॉलर और पैलेडियम 0.8 फीसदी फिसलकर 2,203.15 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन


डॉलर सूचकांक अन्य मुद्राओं के मुकाबले आठ सप्ताह के शिखर पर पहुंच गया। एक मजबूत डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है। आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के समय में सोने को एक सुरक्षित-संपत्ति माना जाता है। लेकिन कम जोखिम के बावजूद, इस सप्ताह सोने की कीमतें कम हुई हैं।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े सोना-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट में ईटीएफ होल्डिंग मंगलवार को 0.05 फीसदी गिरकर 1,278.23 टन रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें