सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार को वायदा बाजार में सोने के दाम में 72 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। मल्टी कमोडिटीज एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर जून गोल्ड वायदा का भाव सुबह 47604 रुपये प्रति दस ग्राम खुला। बता दें कि इससे पहले वायदा कारोबार में सोना 47532 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर खुला था।
बता दें कि सुबह दस बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना 47599 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। यही नहीं सोने के साथ-साथ चांदी वायदा में भी बढ़त दिखाई दी। एमसीएक्स पर सोमवार को मई सिल्वर वायदा भाव 412 रुपये तेज होकर 69086 रुपये प्रति किलो पर खुला।
वहीं शुक्रवार को चांदी वायदा का बंद भाव 68674 रुपये प्रति किलो था। इधर हाजिर बाजार में सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत में 24 रुपये की गिरावट देखी गई थी। जिसके बाद सोने का हाजिर भाव 47273 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया था।
इसके अलावा शुक्रवार को चांदी की कीमत में 909 रुपये की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद चांदी का हाजिर भाव 68062 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले सत्र में चांदी 68971 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।