राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने का भाव थोड़ा बढ़ा है और चांदी की कीमत में हल्की गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज पीली धातु की कीमत 112 रुपये बढ़कर 47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी 203 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। एक किलो चांदी का दाम 63,767 रुपये हो गया है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,970 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस रह गया गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 24.12 डॉलर प्रति औंस रह गई।