फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: पीली धातु में मामूली तेजी, 399 रुपये सस्ती हुई चांदी

Wed, 14 Jul 2021 05:57 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 23 रुपये बढ़कर 47,024 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 399 रुपये की गिरावट के साथ 67,663 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने के दाम में 23 रुपये की मामूली तेजी आई और इसका दाम 47,024 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 47,001 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


399 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 399 रुपये की गिरावट आई और यह 67,663 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,062 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,812 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 26.02 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (12 जुलाई से 16 जलाई तक) खुली है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 4,807 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,757 रुपये का पड़ेगा।
विज्ञापन


अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें