फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, चांदी फिर पहुंची 70 हजार के पार, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Fri, 11 Mar 2022 09:03 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate Update Today: एक दिन की सुस्ती के बाद आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। चांदी फिर 70 हजार के पार पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत में आज  0.77 फीसदी की तेजी आई और इसका दाम उछलकर 53,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन की सुस्ती के बाद आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। बाजार के आखिरी कारोबारी दिन दोनों कीमतों धातुओं के भाव में तेजी आई। इस बीच चांदी एक बार फिर 70 हजार के पार हो गए। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए इनके ताजा भाव जान लेना जरूरी है। सोने की कीमत में आज  0.77 फीसदी की तेजी आई और इसका दाम उछलकर 53,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

विज्ञापन


चांदी की चमक में इजाफा 
सोने की कीमत बढ़ने के साथ ही आज चांदी का भाव भी बढ़ा है। इसमें जोरदार 1.17 फीसदी की तेजी आई है और इस बढ़त के साथ चांदी कीमत 70,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में कच्चे तेल के भाव के साथ कीमती धातुओं के दाम में भी बीते कई दिनों से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, बीते कारोबारी दिन गुरुवार को कच्चे तेल के दाम में कमी आने के बाद सोने और चांदी की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई थी। 

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें